Rollball

खेलो इंडिया न्यूज़: भारत में जन्मा रोलबॉल (Roll Ball) एक ऐसा खेल है जिसमे हैंडबॉल, बास्केटबॉल तथा रोलर स्केटिंग तीनो खेलों से कुछ न कुछ लिया गया लगता है। हैंडबॉल की तरह गोलपोस्ट है, बास्केटबॉल की तरह इसको ज़मीन पर पटक पटक कर उछाला जाता है लेकिन अप्प इसमें सामान्य जुटे नहीं पहन सकते, इसके लिए आपको रोलर स्केट्स पहनना पड़ता है। कुल मिलाकर खेल अत्यंत ही रोचक है।

रोलबॉल (Roll Ball) दो टीमों के बीच खेला जाने वाला खेल है। रोल बॉल “रोलर्स जूते” पहन कर खेला जाता है। प्रत्येक टीम में 12 (बारह) खिलाड़ी, 6 (छह) मैदान पर और 6 (छह) रिजर्व में होते हैं। खेल का मुख्य उद्देश्य निर्धारित समय के भीतर अधिकतम गोल करना है। रोल बॉल की मुख्य विशेषता यह है कि गेंद को एकल या दोनों हाथों में रखा जाता है, यहां तक ​​कि एक खिलाड़ी से दूसरे खिलाड़ि को बाल “पास” देते समय भी एक या दोनों हाथों का इस्तेमाल किया जाता है। बास्कटबॉल की तरह रोलबॉल खेल में भी बॉल को बार-बार जमीन पर उछाला जाता है।

Roll Ball रोलबॉल खेल की शुरुआत भारत के पुणे में एक शारीरिक शिक्षा अध्यापक राजू दबाड़े ने की जो इस लेख के लिखे जाने के समय (मई 2020) अंतर्राष्ट्रीय रोलबॉल फेडरेशन के सचिव भी हैं। राजू दबाड़े इस से पहले कई खेलों के साथ जुड़े रह चुके हैं।

यूँ तो यह खेल पहले से ही भारत में शुरू किया जा चुका था लेकिन अंतर्राष्ट्रीय रोलबॉल फेडरेशन का गठन 2013 में कराया गया। रोलबॉल खेल कोई सस्ता खेल नहीं है। एक खिलाड़ी को हर वर्ष औसतन 2000 रुपए खर्च करने पड़ते है फिर भी वर्ष 2020 तक यह खेल पांच महाद्वीपों के 62 देशों में खेला जाता है। 18 सदस्यीय अंतर्राष्ट्रीय बोर्ड में 10 लोग भारतीय हैं।

इंटरनेशनल रोलबॉल फेडरेशन पिछले कुछ वर्षों से “GAISF” द्वारा आयोजित “SportAccord” में लगातार अपने खेल प्रदर्शित करते हैं। सम्भावना है जल्द है आने वाले कुछ वर्षों इस खेल को अंतरराष्ट्रीय संगठन “ग्लोबल एसोसिएशन ऑफ़ इंटरनेशनल स्पोर्ट्स फेडरेशन” से मान्यता मिल जाए जो किसी भी खेल के ओलिंपिक में जाने का है।

नए भारतीय खेलो के लिए उदाहरण हैं रोलबॉल

देश मे बहुत से नए खेल उभर रहे हैं जो भारत में सफलतापूर्वक देशभर मे पैर पसार रहे हैं लेकिन किसी भी खेल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैलाना बहुत ही कठिन काम है। लेकिन रोलबॉल खेल संघ ने अपने खेल को विश्वभर मे फैलाने का काम बखूबी किया है। भारतीय खेलों के लिए रोलबॉल (Roll Ball) एक उदाहरण है जिसका अनुसरण कर नए खेल खुद को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित क्र सकते हैं।

Previous articleअंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन कैटलबैल का आयोजन -भारत से पहली बार 29 खिलाड़ी
Next articleBest Sports Bloopers 2015 Funny Sport Fails Compilation

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here