Khelo India News: इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन हमेशा ही नेताओं के चंगुल में फसी रही और राजनीति और घमासान की खबरें हमेशा आती रही हैं। हाल ही में अध्यक्ष नरेंद्र बत्रा और महासचिव राजीव मेहता के बीच भी घमासान की खबरें जगज़ाहिर हैं। इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन यानि के IOA के हर चुनाव में ज़बरदस्त जोड़तोड़ देखी जाती रही है, यहां तक कि राजनीतिक दलों के नेता भी जोड़तोड़ में शामिल देखे जाते रहे हैं। लेकिन इस वर्ष का चुनाव अपने आप में बहुत महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक है।
इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन का चुनाव दिसंबर 2021 में होना था लेकिन दिल्ली हाई कोर्ट में एक याचिका के चलते लटक रहा था, याचिका में मांग की गई थी कि इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन के कॉन्स्टिट्यूशन में भारत सरकार द्वारा जारी स्पोर्ट्स कोड के तहत बदलाव किए जाएं।
लेकिन अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक कमेटी ने इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन को साफ़ शब्दों में चेतावनी दी कि यदि 15 दिसंबर 2022 तक इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन के कॉन्स्टिट्यूशन में बदलाव कर चुनाव नहीं कराए जाते तो IOA को बर्खास्त कर दिया जाएगा और अक्टूबर नवंबर 2023 में होने वाले IOC सत्र को भी भारत से कहीं और स्थानांतरित कर दिया जायेगा।
उच्चतम न्यायालय के हस्तक्षेप से हुआ संभव
उच्चतम न्यालय के हस्तक्षेप के चलते IOA के नियमो में बदलाव कर 10 दिसंबर को चुनाव कराए जा रहे हैं जिसमे 33 खेल संगठनों के 66 सदस्य वोट डालेंगे। हर फेडरेशन से एक पुरुष और एक महिला इस चुनाव में वोट डालेंगे। IOC सदस्य होने के नाते नीता अम्बानी भी इसमें वोट डालेंगी, उनके अलावा एथलिट कमीशन के दो सदस्य (एक पुरुष और एक महिला) 8 उत्कृष्ठ खिलाड़ी भी इस चुनाव का हिस्सा बनेंगे।
सभी दिग्गज हुए चुनाव से बाहर
IOA के संविधान के चलते सभी महारथी चुनावी दौड़ से बाहर हो गए और 10 दिसंबर के चुनाव से पहले ही पी टी उषा का निर्विरोध चुना जाना अपने आप में एक ऐतिहासिक घटना है जो के भरतीय खेलों की दुनिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। भारतीय इतिहास में कभी कोई महिला इस पद पर नहीं रही लेकिन एक महिला खिलाडी का इस पद पर चुना जाना और सभी दिग्गजों का चुनावी प्रक्रिया से बाहर होना अपने आप में एक बड़ी घटना है।
चुनाव प्रक्रिया में शमिल उम्मीदवार:
अध्यक्ष – 1 (58 वर्षीय अन्तरराष्ट्रीय खिलाड़ी और राज्य सभा संसद पी टी उषा निर्विरोध निर्वाचित)
वरिष्ठ उपाध्यक्ष – 1 (अजय पटेल निर्विरोध निर्वाचित)
उपाध्यक्ष – 2 (1 महिला 1 पुरुष) राजलक्ष्मी सिंह + गगन नारंग निर्विरोध निर्वाचित
कोषाध्यक्ष – 1 (सहदेव यादव निर्विरोध निर्वाचित)
संयुक्त सचिव – 2 (1 महिला 1 पुरुष – कल्याण चौबे निर्विरोध निर्वाचित, जबकि महिला संयुक्त सचिव सुमन कौशिक और अलकनंदा अलकनंदा के बीच चुनाव होगा, अलकनंदा ने उपाध्यक्ष पद के लिए भी नामांकन भरा था जोकि बाद में वापिस ले लिया।
6 कार्यकारी परिषद के सदस्य जिसमें 1 महिला १ पुरुष उत्कृष्ट योग्यता वाले खिलाड़ी होंगे, जबकि कार्यकारी परिषद के चार सदस्यों के लिए अमिताभ शर्मा, भूपेंद्र सिंह बाजवा, हरपाल सिंह, परमिंदर सिंह ढींडसा, रोहित राजपाल और विठल शिरगाओंकर के बीच चुनाव होगा।