Home भारतीय खेल विश्व Kettlebell Tournament में भारत ने दुनिया को तारे दिखाए

विश्व Kettlebell Tournament में भारत ने दुनिया को तारे दिखाए

721
1
Kettlebell Tournament

पहली बार इतनी बड़ी संख्या में जीत हासिल कर भारत ने दुनिया भर के कैटेलबेल खिलाड़ियों को चकित कर दिया। इससे पहले भारत से ना तो कभी इतनी संख्या में खिलाड़िओं ने भाग लिया और ना ही कभी इतने मैडल जीते। विश्वभर के 27 देशों से 389 खिलाड़िओं ने IUKL World Online Kettlebell Tournament में भाग लिया।

Kettlebell Tournament में भारत से कुल 29 खिलाड़ियों ने 32 प्रतिस्पर्धाओं में भाग लिया जिनमे से 25 खिलाड़ियों को 28 पर्तिस्पर्धाओं में मैडल मिला।
13 खिलाड़िओं को प्रथम, 8 को दूसरा तथा 7 को तीसरा स्थान मिला।
सिद्धार्थ, सम्राट श्रीनिवास को दो दो प्रतिस्पर्धाओं में मेडल मिला है।

अंतरराष्ट्रीय Kettlebell Tournament में मैडल जीतने वाले:

अरुण कुमार – डबल आर्म लॉन्ग साइकिल – दूसरा स्थान
नेहा धनकर – वन आर्म जर्क – प्रथम स्थान
सुमित – वन आर्म जर्क – तीसरा स्थान
प्रेम चंद – डबल आर्म लॉन्ग साइकिल – तीसरा स्थान
अमन सेतीआ – वन आर्म जर्क – प्रथम स्थान
सिदार्थ विजय सरपोतदार – बैथलॉन – दूसरा स्थान
सिदार्थ विजय सरपोतदार – वन आर्म लॉन्ग साइकिल – दूसरा स्थान
मणिमेकलाई मुरुगन – वन आर्म जर्क – दूसरा स्थान
सम्राट सेन – डबल आर्म जर्क – प्रथम स्थान
सम्राट सेन – स्नैच – तीसरा स्थान
अम्ब्रीन फात्मा – वन आर्म लॉन्ग साइकिल – प्रथम स्थान
अविषेक मजूमदार – डबल आर्म जर्क – तीसरा स्थान
बिनीता भुटोरिअ – डबल आर्म जर्क – प्रथम स्थान
हेमलता जांगीर – स्नैच – दूसरा स्थान
सुमन देबनाथ – स्नैच – दूसरा स्थान
अशोक तारावाथ – वन आर्म लॉन्ग साइकिल – तीसरा स्थान
अंशु तारावाथ – वन आर्म लॉन्ग साइकिल – प्रथम स्थान
योगेश्वर शर्मा – वन आर्म जर्क – प्रथम स्थान
विनय सांगवान – डबल आर्म लॉन्ग साइकिल – प्रथम स्थान
मुक्ति जे हरदासांनी – वन आर्म लॉन्ग साइकिल – प्रथम स्थान
रियाज़ कबीर सैय्यद – वन आर्म लॉन्ग साइकिल – प्रथम
योगिता सुरेख – स्नैच – प्रथम स्थान
अनिरुद्ध तेंदुलकर – स्नैच – तीसरा स्थान
साक्षी हूडा – वन आर्म जर्क – प्रथम स्थान
प्रशांत रामचंद्र खेदेकर – वन आर्म जर्क – दूसरा स्थान
श्रीनिवास बी – वन आर्म लॉन्ग साइकिल – तीसरा स्थान
श्रीनिवास बी – डबल आर्म जर्क – दूसरा स्थान
विष्णु सागर आर – वन आर्म लॉन्ग साइकिल – प्रथम स्थान

भारत में कैटलबेल खेल को इस स्तर पर ले जाने का श्रेय जाता है भारत में अंतरराष्ट्रीय यूनियन ऑफ़ कैटलबेल लिफ्टिंग IUKL के एकमात्र सदस्य संगठन कैटलबेल स्पोर्ट इंडिया एसोसिएशन (KSIA) को। कैटलेबेल स्पोर्ट इंडिया एसोसिएशन (KSIA) को इस वर्ष जनवरी में अंतरराष्ट्रीय संगठन IUKL ने मान्यता दी थी। इससे पहले IUKL भारत में दो अन्य संगठनों के साथ काम कर चुकी है लेकिन कुछ ख़ास सफलता नहीं मिली।

IUKL को भारत से बहुत उमीदें हैं। भारत में फिटनेस इंडस्ट्री बड़ी तेज़ी से बढ़ रही है। भारत में इस समय 25000 से भी ज़्यादा फिटनेस जिम हैं। अधिकतर जिम में फिटनेस के लिए कैटलेबेल का इस्तेमाल होता है, फिटनेस के लिए Kettlebell Lifting करने वाले युवा इसे खेल के तौर पर अपनाने लगे हैं। इतना ही नहीं दुनिया में सबसे अधिक युवा भारत में हैं इसलिए IUKL इतने बड़े बाज़ार को खोना नहीं चाहता।

अंतरराष्ट्रीय संगठन IUKL के चेयरमैन वैलेन्टिन ईगोरोव ने भारतीय खिलाड़िओं की तारीफ़ करते हुए कहा भारत में क्षमता की कमी नहीं है। इन खिलाड़िओं को विशेष प्रशिक्षण और अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान किया जाए तो भारत खेल महाशक्ति के रूप में उभर सकता है। वैलेन्टिन ने भरतीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू की तारीफ़ करते हुए कहा की वह एक सुलझे हुए इंसान हैं, लगता है वह खेलों के बारे में काफी जानकारी रखते हैं। खिलाड़िओं और खेल संगठनों को ऐसे खेल मंत्री होने का फायदा अवश्य मिलेगा। उन्होंने कहा कि मुझे आशा है भारत भविष्य में भी Kettlebell Tournament में भाग लेकर जीत का सिलसिला जारी रखेगा।

KSIA के महासचिव हर्ष कुमार ने शानदार प्रदर्शन के लिए खिलाड़िओं को फेडरेशन की तरफ से बधाई देते हुए कहा कि भारत के इस शानदार प्रदर्शन से देशभर के Kettlebell खिलाड़िओं में ख़ुशी का माहौल बना है। उन्होंने बताया कि KSIA भारत में अंतरराष्ट्रीय स्तर का Kettlebell Tournament करवाने के लिए IUKL से पहले से ही बातचीत कर रहा है और हमें आशा है कि 2022 या 2023 में भारत को यह सौभाग्य प्राप्त होगा।

Previous articleक्या है रोलबॉल खेल
Next articleभारतीय मूल का परम्परागत खेल है मलखम्ब

1 COMMENT

  1. मैं देना चाहती हू नंबर मेरा 8275344517plase call me

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here